फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई प्रत्याशियों की सूची, भाजपा ने बताया झूठ

Thu, 12 Jan 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सूची पर अमित शाह के हस्ताक्षर भी थे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फर्जी हस्ताक्षर से जारी दर्शाई गई उत्तराखंड के 32 प्रत्याशियों की सूची बुधवार को सोशल मीडिया पर छाई तो हंगामा हो गया। पहले तो लोग सूची को सही मानते रहे, लेकिन भाजपा ने सामने आकर झूठ बताया तो इस फर्जीवाडे का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


भाजपा इस जालसाजी को लेकर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से बात कर अपनी मंशा जता दी है। पुलिस विवेचना में ही यह साफ हो पाएगा कि इस फर्जीवाडे के पीछे कौन लोग है।

सोशल मीडिया पर बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची का फर्जीवाड़ा छाया रहा। बाकायदा प्रत्याशियों की  यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लैटर पैड और हस्ताक्षर से जारी दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में हैं 32 विधानसभाओं के नाम

ajay bhatt - फोटो : amar ujala
आठ जनवरी की तारीख में भाजपा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा 2017 उत्तराखंड विधानसभा हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची बताई गई है, जिसकी प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को देने की बात भी कही गई है। सूची में प्रदेश की 70 विधानसभाओं में से 32 के नाम दिए गए है।

यह शरारत पूरी तैयारी के साथ की गई थी, इसलिए एक बार तो सूची पर यकीन हो गया। इस सूची पर भाजपा में हल्ला मच गया। भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने इस सूची को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह साजिश किसके द्वारा रची गई है। यह पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें