फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूकेगी 'मोदी सेना'

Sat, 11 Feb 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में आगामी 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अब राज्य में नेताओं का मूवमेंट तेज हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री भी रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के अन्य बड़े नेता भी राज्य में रैली करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी गुप्‍तकाशी, चौबट्टाखाल, रुड़की और नरेंद्रनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित ‌करेंगी। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ऋतु खंडूड़ी भूषण के पक्ष में प्रचार के लिए शनिवार को गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचेंगे। आदित्यनाथ दोपहर दो बजे यमकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह जोशीमठ और ऋषिकेश में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की स्टार प्रचारक और सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी शनिवार को भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह बिष्ट के समर्थन में रामगढ़ ब्लाक के रीठा पोखरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही वह सल्ट, द्वाराहाट, और मंगलौर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें