फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पर कांग्रेसी नेता के बयान को लेकर भाजपा में उबाल, बताया स्तरहीन राजनीति का प्रमाण

Fri, 18 Jan 2019 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता हरी प्रसाद के बयान की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भर्त्सना की है। दोनों नेताओं ने अलग-अलग बयानों में कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का प्रमाण करार दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता हरि प्रसाद ने बयान दिया था कि शाह कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें और भी गंभीर बीमारियां होंगी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की निम्नस्तर की राजनीति का प्रमाण है। 

विज्ञापन

इससे साफ  है कि कांग्रेस नेता एक ओर निम्न राजनीति के पोषक हैं और दूसरी ओर यह सामने आ गया है कि उनके मन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कितना विष भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनीति एक तरफ  होती है और सामाजिक व्यवहार दूसरी तरफ ।

इसके अलावा राजनीति में भी मर्यादाएं होती हैं। लेकिन कांग्रेस न राजनीति में और न सामाजिक व्यवहार में किसी मर्यादा का विचार करती है। इसके विपरीत कांग्रेस नेता जो कह रहे हैं और कर रहे है अमर्यादित ही नहीं अपितु निंदनीय भी है । रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस में कोई नैतिकता है तो उन्हें अमित शाह व देश की जनता से माफ ी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें