फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के डर से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, शारीरिक संबंध न बनाने पर दी थी तेजाब फेंकने की धमकी

Fri, 18 Jan 2019 09:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में  मंगलौर क्षेत्र की बीए की छात्रा ने शोहदों के डर से कॉलेज जाना बंद कर दिया है। आरोप है कि गांव के पास के ही दो युवक उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। अपहरण की कोशिश में असफल होने के बाद दोनों शारीरिक संबंध न बनाने पर तेजाब फेंकने और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की बीए की एक छात्रा बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ एसपी देहात कार्यालय पहुंची। छात्रा ने बताया कि कॉलेज आते-जाते समय पास के गांव के दो युवक उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं।

एक दिन कॉलेज जाते वक्त रास्ते में दोनों युवकों ने उसे रोककर तमंचे के बल पर अपहरण करने की कोशिश की, शोर मचाने पर दोनों भाग गए। इसके बाद एक दिन दोनों ने छात्रा को रास्ते में रोककर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया और मोबाइल से अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद से उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब दोनों छात्रा को फोन कर बात न मानने पर चेहरे पर तेजाब डालने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी उसकी शादी न होने देने और परिवार को गांव से भगा देने की भी धमकी दे रहे हैं।

मंगलौर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!
छात्रा ने बताया कि उसने 13 जनवरी को मंगलौर कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाय दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि मंगलौर पुलिस से मामले की जानकारी ली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंगलौर पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें