फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय, कैबिनेट मंत्री निभाएंगे अहम भूमिका

Wed, 02 Sep 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में तैयारियां तेज कर दी हैं। एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत होने वाले 11 कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने मंत्रियों और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य में होने वाले सभी 11 कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर एक माह तक चलेंगे। इन सेवा कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक और राम सिंह कैड़ा संयोजक के रूप में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के प्रदेश प्रभारी कुंदन परिहार ने प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में यह जिम्मेदारी तय की है। जिला और मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं के बाद संबंधित स्तर पर आयोजन टोलियों का गठन होगा।

संयोजक और सह संयोजक बनाए गए

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और सह संयोजक राकेश नैनवाल हैं। 25 करोड़ बच्चों के सपनों कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत संयोजक और कुंदन लटवाल सह संयोजक, आंगन का उत्सव कार्यक्रम की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और हिमानी वैष्णव को दी गई है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, रुद्रपुर में दो सील

विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और सह संयोजक विपिन मैंदोली हैं। राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के संयोजक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सह संयोजक भुवन जोशी होंगे। अन्य कार्यक्रमों में नमो सेवा गाथा, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु अभियान शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें