फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में जंग   

Thu, 26 Apr 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : self
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में बयानी जंग और ज्यादा तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री को अपने कारनामों पर नजर डालने की सलाह दी तो वहीं, हरीश रावत ने फिर तंज किया कि दूरबीन लेकर ढूंढने से भी पीएम मोदी के काम नहीं दिखाई देंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कटाक्ष किया कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की कुंठा इतनी बढ़ चुकी है कि वे केदारनाथ धाम पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने रावत को सलाह दी कि वह प्रधानमंत्री की आध्यात्मिक यात्रा पर सियासत न करें, बल्कि माफी मांगें और प्रायश्चित करें। 

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का केदारनाथ दर्शन के लिए आगमन उत्तराखंड वासियों के लिए प्रसन्नता की बात है। प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम के विकास व ऑल वेदर रोड के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं । यदि कांग्रेस व हरीश रावत को उत्तराखंड से जरा भी प्यार होता और वे यहां के विकास को लेकर जरा भी इच्छुक होते तो प्रधानमंत्री की यात्रा का स्वागत करते। लेकिन उनके द्वारा विरोध की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह कांग्रेस के उत्तराखंड व विकास विरोधी चरित्र का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कुछ बोलने से पहले हरीश रावत अपने व अपनी सरकार के कारनामों पर नजर डाल लेते तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह राहत में भ्रष्टाचार किया, उसे प्रदेश की जनता जानती है। उन्होंने रावत से पूछा कि वे राहुल गांधी को केदारनाथ धाम क्यों लाये थे? साथ ही वह यह भी बताएं कि कैलाश खेर प्रकरण में आपदा राहत का पैसा उन्होंने क्यों लगाया, जिसका भाजपा ने विरोध किया था।
 

विज्ञापन

दूरबीन लेकर भी नहीं दिखेंगे मोदी के काम: हरीश

harish rawat - फोटो : google
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर फिर निशाना साधा। उन्होंने पीएम तीन बार केदारनाथ आ चुके हैं। वे बता दें कि पिछले सालों में उनकी यहां क्या उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि दूरबीन और खुर्दबीन से भी मोदी के काम दिखाई नहीं देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात देहरादून स्थित गुनियाल गांव में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने तंज किया कि मोदी सरकार की एक ही उपलब्धि सेल्फी है। टूजी वाला सेल्फी वाला मोबाइल भी हमारा दिया हुआ है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा वालों से कहें कि वे जिस भी देवता को मानते हैं, हाथ में पानी लेकर उस पर डालकर बताएं कि मोदी सरकार का एक वादा भी पूरा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि 15 लाख रुपये किस- किस खाते में आए। काला धन खत्म करने की बात कही।

नोट खत्म हो गए, लेकिन कालाधन खत्म नहीं हुआ। दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया, लोग रो रहे हैं क्योंकि उनकी नौकरियां जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 20 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की, उनको आज मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भाजपा के लोगों को सलाह दें कि वे हर गांव में एक-दूरबीन दें और देखें कि मोदी के काम धरती पर कहीं दिखाई भी दे रहे हैं। 

सरकारी कर्मचारियों से वसूला चंदा
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की असहयोग निधि को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि मैं चंदा मांगूंगा तो अधिक से अधिक 10 हजार रुपये। लेकिन भाजपा के पास 35 करोड़ का चंदा कहां से आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों से चंदा वसूला गया। सबका जीरो टॉलरेंस हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें