2024 की जीत, भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए होगी : धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी ने 2014 में जीत के बाद जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया। 2019 की जीत के बाद उनकी आकांक्षाओं को पूर्ण किया। अब 2024 की जीत, भारत को दुनिया के सिरमौर बनाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: अब 2025 तक ही बनकर तैयार होगी सिलक्यारा सुरंग, बेहद सावधानी से बढ़ाए जा रहे निर्माण की ओर कदम
धामी के रोड शो का जनसैलाब, 75 प्लस मत मिलने की गारंटी : भट्ट
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, यह कार्यालय पार्टी की आगामी सभी चुनावी गतिविधियां का केंद्र होंगे। हम पार्टी की तरफ से तय लक्ष्य 75 प्लस मत प्रतिशत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा कर रहेंगे। शीघ्र ही जिलों एवं विस स्तरों पर भी पार्टी ज्वाइनिंग के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।