फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बर्फबारी से अभी और बढ़ेगी खून जमाने वाली ठंड, चार डिग्री लुढ़का पारा, हिमस्खलन का अलर्ट

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अल्मोड़ा
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से हिमालय लकदक है। पिथौरागढ़ से भी हिमालयी क्षेत्र का दिलकश नजारा दिखाई दे रहा है। देवताओं का स्थल छिपलाकेदार भी बर्फ से लकदक हो गया है। वहीं मौसम विभाग हिमस्खलन का अलर्ट भी जारी कर चुका है। 

विज्ञापन


बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र में रौनक आ गई है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हीरामणि, नामिक समेत कई हिमालयी चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। प्रसिद्ध छिपलाकेदार पर्वत बर्फ से ढक गया है। मुनस्यारी के कालामुनि, खलियाटॉप आदि स्थानों पर अब भी बर्फ जमी है। सैलानी बर्फ का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं।

जिला मुख्यालय के चंडाक, घंटाकरण, भाटकोट आदि से हिमालय का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है। लोग बर्फ से लकदक हिमालय की फोटो कैमरे में कैद कर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन बर्फबारी के कारण सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक और गुनगुनी धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। आने वाले कुछ दिन मौसम इसी तरह साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


इधर चोटियों पर बर्फबारी से अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह-शाम पाला भी गिर रहा है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि शनिवार को दिन भर अच्छी धूप खिली रही।  शनिवार को अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 

विज्ञापन

सामान्य से चार डिग्री लुढ़का पारा

राजधानी में रातें सर्द हो गईं हैं। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में सर्दी और बढ़ने के अनुमान जताया है। राजधानी में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया।

रात का न्यूनतम तापमान शनिवार को 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में रात को पाला पड़ने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है।

रात को ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले समय में पहाड़ की बर्फबारी और रात को पाला पड़ने की वजह से ठंड में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। केवल मैदानी क्षेत्रों में सुबह धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें