फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली में एक लाख बिसलरी की बोतलें

Sat, 22 Feb 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की दून में होने वाली रैली के लिए परेड मैदान स्थित रैली स्थल पर एक लाख बिसलरी की छोटी बोतलों का इंतजाम किया गया है। रैली की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, सह प्रभारी संजय कपूर ने जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी अजय सिंह रौतेला, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत के साथ बैठक की।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं से सहयोग की अपील
प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने बताया कि बैठक में रूट पर बात की गई। पार्टी नेताओं से अपील की गई है कि पुलिस प्रशासन के चेकिंग अभियान में सहयोग दें। पुलिस से कार्यकर्ता भिड़ें नहीं।

इंट्री प्वाइंट पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थलों पर ही पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है। चार टैंकर कार्यक्रम स्थल पर भी रहेंगे।
विज्ञापन


पासधारकों से अनुरोध
वीआईपी पास धारकों से अनुरोध किया गया है कि एक पास पर एक ही व्यक्ति आए, वे अपने साथ कई लोगों को न लाएं। इस संबंध में जिलाध्यक्षों और कोआर्डिनेट को शनिवार को पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

पूर्व सैनिक आई कार्ड लेकर आएं
सैनिक कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे रैली में सैनिक परंपरा के साथ अपना पहचान पत्र लेकर आएं। सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इसलिए समय का ख्याल रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें