फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिरसा मुंडा और गुरु नानक देव को जयंती पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा और सिख धर्म के महान संत गुरु नानक देव की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने दोनों ही महापुरुषों के जीवन की मुख्य घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन और बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के कल्याण और देश के लिए अपना बलिदान दिया। इस मौके पर छत्रपाल सिंह, गुलजार सिंह, रेखा रानी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर साहिया के ग्राम पंचायत लोहारी में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एक विशेष बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चौहान की अध्यक्ष में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी शशि शर्मा ने ग्रामवासियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को नशामुक्ति और स्वच्छता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें