रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज बाढ़वाला में शुक्रवार को योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों ने प्रतिभाग किया। अंडर-10 बालिका वर्ग में सिमरन और माही ने पहला और इशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विकांश खन्ना पहले और दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हेमचंद्र सकलानी ने किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में अंशिका शाह ने पहला और अंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विनायक पहले और आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में नव्या ने पहला और आरुषि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मानसी चौहान पहले और सुनिधि थापा दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अभिषेक यादव ने पहला और आशीष चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक निशांत पंवार, योगाचार्य आशीष शर्मा, वीरेंद्र चौहान, सृष्टि शर्मा, पृथ्वीराज सिंह चौहान दीक्षा आदि उपस्थित रहे।