बर्ल्ड फ्लू के लिहाज से देहरादून में गुरुवार को राहत भरा दिन रहा। विगत एक हफ्ते में गुरुवार को सबसे कम पक्षी मृत मिले। गुरुवार को जहां प्रदेशभर में मात्र 51 पक्षी मृत मिले, वहीं देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में 40 पक्षी मृत मिले। इसमें सबसे अधिक संख्या कौवे 31, कबूतर छह और एक बतख और दो चिड़िया शामिल हैं। राहत की बात यह भी है कि अभी तक किसी भी पोल्ट्री फार्म में इस प्रकार का कोई मामला नहीं मिला है।
पिछले एक हफ्ते में जनपद में बड़ी संख्या में पक्षी मृत मिल रहे थे। जिससे चिंता बढ़ती जा रही थी। बुधवार को ही जनपद में ही डेढ़ सौ से अधिक पक्षी मृत मिले थे। जबकि इससे पहले भी रोज बड़ी संख्या में पक्षी मृत मिल रहे थे। लेकिन गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मात्र 40 पक्षी ही मृत मिले।
इसमें अभी भी बड़ी संख्या कौवे की है। अन्य पक्षियों की मात्रा कुछ ही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने कहा कि रोज जिले के पोल्ट्री फार्म में जाकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक मुर्गियों में कोई भी इस प्रकार का मामला सामने नहीं आया है। जितने भी पक्षी मृत मिले सुरक्षा के बीच दफना दिया गया है। जबकि कुछ के सैंपल जांच के लिए आईबीआर बरेली भेज दिए गए हैं।
जिले के सभी छह ब्लॉकों में तैनात है आरआरटी टीम, फार्म में जाकर की जा रही है जांच
बर्ल्ड फ्लू को लेकर पूरा पशुपालन विभाग रेट अलर्ट पर है। प्रत्येक ब्लॉक में रैपिड रिसपांस टीम बनाई गई है। जो क्षेत्र में निरंतर सैपलिंग और सतर्कता रख रहे हैं। टीम को सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट दी गई है और पूरे एसओपी के तहत सैंपलिंग की जा रही है।
पशु चिकित्सा अधिकारी एसबी पांडे ने बताया कि जनपद में स्थित 30 वैटनरी अस्पतालों को पूरे अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल अभी तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है कि कोई पक्षी घायल अवस्था में मिला हो। जो भी मिल रहे हैं, वह मृत मिल रहे हैं। अगर ऐसे कोई मामले आते हैं, उनका इलाज किया जाएगा।
अभी तक सौ के करीब सैंपल भेजे जा चुके हैं जांच के लिए
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने बताया कि फिलहाल अभी तक घरेलू पक्षियों में इस बर्ल्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। वैटनरी ऑफसरों की टीम टीम नियमित रूप से पोल्ट्री फार्म की निगरानी कर रहे हैं। कई पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के सैंपल लेकर आईबीआरआई बरेली भेजे दिए गए हैं। फिलहाल किसी भी पोल्ट्री फार्म में एक कोई लक्षण नहीं मिला है।