फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू बीमारी से सात कौवों, पांच कबूतरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को राजधानी समेत जिले के विभिन्न इलाकों में सात कौवे और पांच कबूतर मरे पाए गए। वन विभाग की टीम ने सभी मरे पक्षियों को दफना दिया है। कुछ के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि शनिवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में सात कौवों और पांच कबूतरों के मरने की सूचनाएं आई थी। कौवों की मौतों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मृत कौवों में बर्ड फ्लू के जो वायरस पाए गए हैं वे इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में कौवे या कोई पक्षी मरे मिलते हैं तो स्थानीय लोगों को अपने स्तर पर नहीं दफनाना चाहिए। इससे बर्ड फ्लू बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है। ऐसे में वन विभाग या पशु पालन विभाग में सूचना दें।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे का कहना है कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर जिले के सभी पोल्ट्री फॉर्मों की कड़ी निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मरने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें