फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बर्ड फ्लू की आशंका, 235 नमूने जुटाए

Wed, 31 Dec 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड प्रदेश कुमाऊं मंडल से 235 कुक्कुट पक्षियों के नमूने जुटाए गए हैं। नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित एचएसएडी लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों चंडीगढ़ में बत्तखों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद पशुपालन विभाग को विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुर रोग निदान प्रयोगशाला की टीम कुमाऊंभर से पक्षियों के नमूने जुटा रही है।

खासकर प्रवासी पक्षियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लैब कार्यालय के अनुसार रामनगर से मुर्गी के चूजों के 37 सीरम और प्रवासी पक्षियों के 20 फीकल व दस स्वैब नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


बैलपड़ाव से छह सीरम, कालाढुंगी से 30 सीरम, रुद्रपुर से छह सीरम और हवालबाग अल्मोड़ा से 120 सीरम के नमूने लिए गए हैं। कुल 235 नमूने जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

नवंबर में भेजे गए थे 215 नमूने

प्रयोगशाला रोग अनुसंधान अधिकारी डॉ. सपना मिश्रा ने बताया कि नमूने जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिए गए हैं। बताया कि इससे पहले भी नवंबर में 215 नमूने भेजे गए हैं।

इसके अलावा लगातार सैंपलिंग कार्य कराया जा रहा है। खासकर उन जलाशयों पर चौकसी बरती जा रही है जहां पर प्रवासी पक्षियों की आवाजाही अधिक रहती है।

बर्ड फ्लू से बचने के लिए आप इन 10 बातों का ध्यान जरूर रखें...
1- खांसी व छींकते समय मुंह व नाक को साफ कपड़े या रूमाल से ढंक लें।
2- अपने नाक, मुंह व आंखों को छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और सूखे कपड़े से साफ कर लें।
3- भीड़ वाले इलाके में जाने से बचें।
4- खांसी, नाक का चलना, छींके तथा बुखार से पीड़ित मरीजों से एक मीटर की दूरी पर ही रहें।
5- पानी का अत्याधिक प्रयोग करें व पौष्टिक आहार ले।
6- पूरी नींद सोएं, शरीरिक तौर पर चुस्त रहो तथा तनाव से प्रभावशाली ढंग से सामना करें।
7- चिकन व अंडे का उपयोग न करें।
8- हाथ न मिलाएं, गले न मिलें, चुम्बन व किसी तरह का दूसरों से सपंर्क करने से परहेज करें।
9- जगह-जगह न थूकें।
10- डॉक्टरी जांच और सलाह के बगैर दवाई का सेवन न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें