आसन कंजरवेशन रिजर्व देश का पहला वैटलैंड कंजरवेशन रिजर्व है। हर साल अक्तूबर माह में यहां स्थित झील में विदेशी परिंदों के पहुचंने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
4.4 वर्ग किमी में फैली इस झील में हर साल 5000 से भी अधिक विदेशी परिदें प्रवास को पहुंचते हैं। मार्च तक ये झील ही इन परिदों का वास स्थल होता है। झील में कई दुलर्भ प्रजाति के पक्षी भी देखने को मिलते हैं।
आसन वेटलैंड में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी डेरा जमाए हुए हैं। इसमें सबसे अधिक सुर्खाब हैं। इसके अलावा रेड क्रेस्टेड पोचार्ड की संख्या भी अच्छी खासी है। ठंड जैसे-जैसे तेज होगी, प्रवासी पक्षियों की संख्या भी यहां बढ़ने लगेगी।