फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 30 नवंबर से शुरू होगा बर्ड फेस्टिवल, दिखेगा रंग-बिरंगे पक्षियों का अनोखा संसार

Wed, 27 Nov 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)

सार

  • आसन कंजरवेशन रिजर्व में पक्षी प्रेमियों के लिए दो दिनों तक चलेगा बर्ड फेस्टिवल 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 नवंबर को आसन कंजरवेशन रिजर्व में पक्षी प्रेमियों का संसार देखने को मिलेगा। वन विभाग की ओर से आसन बैराज झील में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है।

विज्ञापन


30 नवंबर से शुरू होने वाला यह बर्ड फेस्टिवल 01 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें हैरिटेज वॉक के साथ ही पक्षी प्रेमियों के लिए वर्क शॉप, फिल्म शो और बच्चों के लिए कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा।

यह पहला मौका है जब वन विभाग इस तरह के बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कर लोगों को पक्षियों के महत्व के बारे में जागरूक करने जा रहा है। इस बर्ड फेस्टिवल में कई पक्षी विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे जो लोगों को पक्षियों के वास स्थान और उनके रहन-सहन के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसन कंजरवेशन रिजर्व देश का पहला वैटलैंड कंजरवेशन रिजर्व है। हर साल अक्तूबर माह में यहां स्थित झील में विदेशी परिंदों के पहुचंने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

4.4 वर्ग किमी में फैली इस झील में हर साल 5000 से भी अधिक विदेशी परिदें प्रवास को पहुंचते हैं। मार्च तक ये झील ही इन परिदों का वास स्थल होता है। झील में कई दुलर्भ प्रजाति के पक्षी भी देखने को मिलते हैं। 

आसन वेटलैंड में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी डेरा जमाए हुए हैं। इसमें सबसे अधिक सुर्खाब हैं। इसके अलावा रेड क्रेस्टेड पोचार्ड की संख्या भी अच्छी खासी है। ठंड जैसे-जैसे तेज होगी, प्रवासी पक्षियों की संख्या भी यहां बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें