भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा उनका योगदान
विधायक ने कहा कि जनरल बिपिन रावत इस देश के नायक थे। वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत थे और रहेंगे। वे देश के युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत कर उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सेना के आधुनिकीकरण में जनरल बिपिन रावत का एक अहम योगदान था। उनके योगदान को भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
General Bipin Rawat: कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड के युवा बोले - हमने अपना हीरो खो दिया...
विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अभी कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सीडीएस बिपिन रावत से हुई थी। वह उत्तराखंड में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना चाहते थे, लेकिन आज उनके आकस्मिक निधन से वह स्वयं स्तब्ध हैं। कहा कि उत्तराखंड सरकार हमेशा सीडीएस बिपिन रावत के परिवार के साथ खड़ी है और उनके गांव सैंण में जो सड़क का कार्य होना है, वह भी बहुत जल्द पूरा होगा। सीडीएस बिपिन रावत के चाचा भरत सिंह रावत ने बताया कि दो साल पहले बिपिन रावत गांव आए थे। यहां पर वह अपना घर बनाना चाहते थे। उन लोगों ने उनका घर बनाने के लिए जमीन भी चयनित कर ली थी।
अब मकान बनाने के लिए कार्य प्रारंभ होना था, लेकिन इस बीच उनके आकस्मिक निधन से वह और उनका पूरा परिवार स्तब्ध है। सीडीएस बिपिन रावत की याद में और उनका परिवार उनका घर अवश्य बनाएगा। उनका जो सपना था कि गांव में उनका घर हो, वह सपना में उनके चाचा पूरा करेंगे।
शोक सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, विनय चंदोला, नितिन बडोला, गुरपाल बत्रा, अलकेश कुकरेती, नीलम नैथानी, रविंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, विजेंद्र बिष्ट, गौरव सुयाल, मानसी देवी, धीरेंद्र कुकरेती, शीतल भट्ट, अनिता गौड़, अमित भारद्वाज, जितेंद्र रावत, मनोज नेगी, शांतनु रावत, बीरबल रिंगोड़ी और हर्षदेव नैथानी आदि शामिल थे।