फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में भी अब बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालयों में शिक्षकों व स्टाफ की उपस्थिति पर अब बायोमेट्रिक मशीन से नजर रखी जाएगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है। संस्कृत विभाग के सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने दून के शिव नाथ संस्कृत महाविद्यालय में पहली बायोमेट्रिक मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में कुल 36 संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रीतम रोड स्थित शिव नाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विभाग के सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन से शिक्षकों व स्टाफ की हाजिरी के लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए शनिवार को दून में पहली बायोमेट्रिक मशीन का शुभारंभ किया गया। देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग तीनों जिलों के संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालयों में पर्याप्त संख्या में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पठन-पाठन के लिए जो समय विभाजन चक्र बनाया जाता है। इसका सीधा असर छात्रों के संपूर्ण जीवन पर दिखाई देता है। ऐसे में स्कूल में देर से आने वाले व बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। कार्यक्रम के बाद स्कूल के परिसर में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य राम प्रसाद थपलियाल, पूर्व प्राचार्य डॉ. सूर्य मोहन भट्ट, गढ़वाल विवि के सेवानिवृत्त प्रो. शैलेंद्र सिंह बिष्ट, आयुर्वेद विवि के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, शिक्षक आसाराम मैथानी, एसपी खंडूरी, चंद्र मोहन मैैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें