फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पहले ही दिन लड़खडा गई बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था, कर्मचारी कतार में लगे रहे, मशीन हो गई खराब

Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में मुख्य सचिव की ओर से बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था के तहत कर्मचारी कतार में लगे, लेकिन हाजिरी मशीन ने जवाब दे दिया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव के सख्त निर्देशों के बीच बृहस्पतिवार से लागू हुई बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था पहले ही दिन लड़खड़ा गई। अधिकारी और कर्मचारी अपनी हाजिरी लगाने के लिए कतारबद्ध दिखे। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने एक मई से सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की थी।

विज्ञापन


सुबह जैसे ही सचिवालय खुला तो कर्मचारी अपनी हाजिरी लगाने लगे। देखते ही देखते हाजिरी मशीन जवाब देने लगी। बताया जा रहा है कि मशीन के सर्वर में तकनीकी दिक्कतें आ गई। कर्मचारी समय से तो पहुंच लेकिन हाजिरी के लिए कतारबद्ध होना पड़ा। बाद में सभी ने मैन्युअल हाजिरी लगाई।

ये भी पढे़ं...जय भोले: भक्ति गीतों की गूंज, श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम; तस्वीरों में देखें केदारनाथ की ये अलौकिक सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सचिवालय संघ ने हाजिरी का यह मामला मुख्य सचिव को बताया और समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि कई कार्मिक देर रात तक कार्य करते हैं। विशेष रूप से निजी सचिव संवर्ग और वाहन चालक को अधिकारियों के देर रात बैठने के कारण उन पर ये नियम थोपा जाना उचित नहीं है। सभी कार्मिक शासन में अपने काम को पेंडिंग नहीं रखते हैं। ईमानदारी से कार्य दायित्व का निर्वाहन करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें