फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज से बायोमीटि्रक हाजिरी अनिवार्य, सीएस ने दिए सख्त निर्देश

Thu, 01 May 2025 12:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य के सभी सरकारी विभागों में बायोमीटि्रक हाजिरी का अनिवार्य रूप से पालन करने के सीएस ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज बृहस्पतिवार से बायोमीटि्रक हाजिरी अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बुधवार को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिम्मेदार अफसरों को अनिवार्य क्षेत्रीय भ्रमण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक मई से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य बायोमीटि्रक हाजिरी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों, योजनाओं, कार्यों की सूची तैयार करें।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  नीतीश-चंद्रबाबू ने जिस दिन बैसाखी खींच ली पता चल जाएगा; सचिन पायलट का सरकार पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र और दरों के आधार पर उसकी अनुमानित लागत का विवरण देते हुए नियोजन विभाग को और उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी विभागों को अपनी विभागीय परिसपंत्तियों की सूची गवर्नमेंट एसेट्स इन्वेंट्री पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें