फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के चूल्हे से न उड़ेगा धुंआ और होगी बीमारी

Wed, 04 Nov 2015 03:22 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी से जलने वाले पारंपरिक चूल्हों के धुएं से बीमार होने वाली गृहणियों को जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उरेडा कम ईंधन की खपत वाले पॉल्यूशन फ्री उन्नत चूल्हे प्रदेश में लगाने जा रहा है। बायोमास आधारित इन चूल्हों को ‘उन्नत चूल्हा’ नाम दिया गया है। केंद्र सरकार उरेडा के माध्यम से उत्तराखंड में इसके लिए सब्सिडी देगी।

उत्तराखंड में इस वक्त लगभग 11 लाख परिवार परंपरागत सामान्य चूल्हा जलाने के लिए बायोमास (लकड़ी, बुरादा, पुआल आदि) का उपयोग करते हैं। इन सामान्य चूल्हों से निकलने वाले धुएं से सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। खासकर धुएं से महिलाओं और बच्चों में फेफड़ों की बीमारियां होने लगती हैं।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण मंत्रालय ने उन्नत चूल्हा कार्यक्रम चलाया हुआ है। लंबे होमवर्क के बाद उत्तराखंड में भी उन्नत चूल्हे लगाने का कार्य शुरू हो रहा है। घरेलू उन्नत चूल्हे बिना पंखे और पंखे वाली श्रेणी में हैं। ये चूल्हे घर के भीतर भी लग सकते हैं।

चूल्हे में बायोमास ईंधन (लकड़ी, बुरादा, पुआल आदि) डालकर उसे माचिस, लाइटर आदि से जलाना है। बिना पंखे वाले चूल्हे में ऐसा सिस्टम बना है कि चूल्हे के नीचे से प्राकृतिक हवा आग को बुझने नहीं देगी। दूसरे चूल्हे में ईंधन जलाने के लिए बिजली से एक बार पंखा चलाना होगा।

इन चूल्हों का उपयोग छोटे परिवार में कर सकते हैं। इसी तरह, कम्यूनिटी चूल्हा (आंगनबाड़ी, मिड डे मील, स्वयं सेवी संस्थाओं, जनजाति छात्रावास आदि द्वारा एक समय में बड़ी मात्रा में खाना तैयार करने के लिए) पंखा युक्त है।

कीमत (रुपए में सब्सिडी के बाद)
घरेलू उन्नत चूल्हा : 1080 रुपए
कम्यूनिटी चूल्हा : 1824 से 4250 तक रुपए

ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के जिला कार्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। एक ग्राम सभा या गांव में 50 से 100 आवेदन मिलने पर उरेडा चूल्हे लगाने के लिए संबंधित एजेंसी को क्षेत्र में भेजेगा। एजेंसी की ओर से लोगों को चूल्हे के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां से ले सकते हैं जानकारी
मुख्यालय उरेडा, ऊर्जा पार्क परिसर, पटेलनगर, देहरादून
फोन: 0135-2521387

केंद्र ने 12वीं पंचवर्षीय योजना में देशभर में उन्नत चूल्हा वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड भी उरेडा की ओर से इस पर काफी होमवर्क के बाद चूल्हे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने अपने विश्राम गृहों में उन्नत चूल्हे लगाने शुरू भी कर दिए हैं।
- एजे सिंह, डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर, उरेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें