फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकेगी जैविक बाड़, संवेदनशील जगहों पर बाड़ बनाने का फैसला

Wed, 02 Oct 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हल्द्वानी रेंज संवेदनशील है, यहां पर पांच मीटर चौड़ी और ढाई किमी लंबी जैविक बाड़ बनाई जाएगी। इसमें बबूल, नागफनी, करौंदा, कांटेदार बांस और लैमन ग्रास लगाने की योजना है।
विज्ञापन
वन्यजीव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग ने वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर जैविक बाड़ बनाने का फैसला किया है। इसमें कांटेदार समेत अन्य प्रजातियों की वनस्पतियों को लगाया जाएगा। हर साल वन्यजीवों के हमले में कई लोगों की जान चली जाती है, वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन


अब तक वन्यजीवों को रोकने के लिए हाथी दीवार, खाई खोदना, सोलर फैंसिंग, टेंटिकल सोलर फैंसिंग, मधमुक्खी के डिब्बों की कतार बनाने जैसे कई कार्य किए गए, लेकिन फिर भी वन्यजीवों के हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब विभाग जैविक बाड़ का नया प्रयोग करने जा रहा है।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि उनके प्रभाग में हल्द्वानी रेंज संवेदनशील है, यहां पर पांच मीटर चौड़ी और ढाई किमी लंबी जैविक बाड़ बनाई जाएगी। इसमें बबूल, नागफनी, करौंदा, कांटेदार बांस और लैमन ग्रास लगाने की योजना है।

सभी प्रभागों के संवेदनशील स्थानों पर जैविक बाड़ लगाई जाएगी। जब तक यह तैयार नहीं होती तब तक पहले की तरह सुरक्षात्मक उपाय पहले की तरह किए जाएंगे। - रंजन मिश्रा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

ये भी पढ़ें...Rudraprayag News:  फेरी वाले और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक...अब इस गांव की सीमा पर लगाया गया बोर्ड

चिड़ियाबाड़ा और क्वरंटाइन हाउस बनेगा

वन्यजीव सप्ताह के तहत देहरादून चिडि़याघर में वन मंत्री सुबोध उनियाल चिड़िया बाड़ा और क्वारंटीन हाउस का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। उत्तरा आर्ट गैलरी में फिलेटली व रेपटर फोटो प्रदर्शनी लगेगी। वहीं, वन मंत्री ने कैंप कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन्यजीव सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें