टीम में हर विषय के विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने उसी के अनुसार अध्ययन कर आंकड़े एकत्रित किए हैं। इन आंकड़ों का पुरानी रिपोर्ट से तुलना करेंगे, तभी विस्तार से पता चल पाएगा कि वास्तविक स्थिति में किस तरह का बदलाव आया है। यह अभियान नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक अभिमन्यु के निर्देश में संपन्न किया गया।
इन विषयों पर किया अध्ययन
- उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाली वनस्पतियों व संकटग्रस्त प्रजातियों का।
- वृक्षरेखा व हिमरेखा के मध्य मिलने वाले बुग्यालों का, वन्यजीवों के व्यवहार व संख्या का अध्ययन।
- पक्षियों, कीट पतंगों, ग्लेशियरों का अध्ययन किया गया।