वहीं पार्वती कुंड पहुंचने के लिए मलारी से होकर जाया जाता है। यह सीमा पर स्थित बाड़ाहोती के पास है। यह ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
प्रक्रिया आसान करने से बढ़ी संख्या
ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में पहुंचने की प्रक्रिया आसान हो गई है। पर्यटक ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन के बाद यहां पहुंच सकते हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। नीती अल्ट्रा मैराथन के बाद भी पर्यटकों में यहां पहुंचने की उत्सुकता बढ़ी है। सितंबर माह में मौसम अनुकूल रहने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है।