फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बदमाशों ने दरोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटने से गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Wed, 05 Jul 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रपुर।

सार

बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बदमाश बाइक सवारों ने बाइक चढ़ा दी। दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: दरार वाले 984 भवनों को बनाया जाएगा रहने लायक, बरसात के बाद शुरू होगा रेट्रोफिटिंग का काम
विज्ञापन


इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें