फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग भरेंगे बाइक राइडर्स, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति का रंग भरने के साथ ही दून के युवा बाइक राइडर्स शहीदों के अदम्य साहस और वीर गाथा को बताएंगे। ‘द मावेरिक्स राइडर्स’ ग्रुप के 30 बाइकर्स शहीदों के सम्मान में न सिर्फ रैली निकालेंगे बल्कि युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से भी रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन

आज रविवार को ऐतिहासिक खलंगा युद्ध के स्मरण में आयोजित 47 वें खलंगा मेले का शुभारंभ बाइकाथन से होगा। वहीं ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम में भी बाइक राइडर्स शहीदों के सम्मान में रैली निकालेंगे। सुबह साढ़े सात बजे बाइकाथन निकाली जाएगी। खलंगा युद्ध स्मारक सहस्त्रधारा से शुरू होकर खलंगा युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी में बाइक रैली संपन्न होगी। बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से बाइकाथन का आयोजन कराया जा रहा है। इसके बाद सुबह 11.30 बजे एमडीडीए कॉलोनी से बाइक रैली निकाली जाएगी। यहां डालनवाला जन कल्याण समिति की ओर से दो दिवसीय ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एमडीडीए कॉलोनी में ही संपन्न होगी। ‘द मावेरिक्स राइडर्स’ के विक्रांत राणा ने बताया कि शहीदों के सम्मान में यह हमारी तरफ से श्रद्धांजलि है। बतौर विक्रांत यह क्षण हमारे लिए गौरव का होगा। हमारी पीढ़ी शहीदों के शौर्य व वीरगाथा को जाने यह जरूरी है। ‘द मावेरिक्स राइडर्स’ ग्रुप सुरक्षित, साहसिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी एडवेंचर एक्टिविटी करता है। हाल ही में बाइक राइडर्स का यह ग्रुप कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले गुंजी में आयोजित शिव महोत्सव में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें