साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर काली माता मंदिर के निकट डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मयंक चौहान (22) पुत्र नारायण सिंह बाइक पर सवार होकर पंजिया गांव से विकासनगर जा रहा था। इस बीच कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के निकट बाइक को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। उसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 108 सेवा के ईएमटी जितेंद्र और पायलट मुकेश खन्ना ने बताया कि सिर पर चोट आने की वजह से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।