फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एलएलबी के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबाइक पर पीछे बैठा यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर का बेटा घायल
विज्ञापन

I

Iप्रेमनगर थाना क्षेत्र में उत्तरांचल विवि के गेट नंबर एक के सामने हुआ हादसाI
Iनंदा की चौकी के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा बीकॉम का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर का बेटा है। इलाज के लिए उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
I
Iघटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ निवासी बोधगया के रूप में हुई है। जबकि, अमरदीप पांडेय पुत्र अवनींद्र पांडेय निवासी सीआईडी कॉलोनी, लखनऊ घायल हुआ है। एसपी सिटी के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि नंदा की चौकी के पास उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने एक हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी और पास में दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे। यह बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकराई थी।I
विज्ञापन

Iपुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल में सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, घायल अमनदीप को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।I
विज्ञापन

Iवह यूआईटी से यहां से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। जबकि, सत्य प्रकाश यूआईटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों कहां से आ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें