फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास गहरी खाई में गिरी बाइक, सेना के मेजर समेत दो लोगों की मौत

Mon, 24 Jun 2024 03:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री हाईवे के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने  से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: घटनास्थल पर टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम स्लाइड गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों के शव को खाई से निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में से एक के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है वह सेना में मेजर थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लगातार हो रहे सड़क हादसों से लिया सबक, अब 110 किमी सड़क पर गति सीमा होगी तय

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी पारसी मोहल्ला इंदौर और कछड़िया मीत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई हैं। वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दाेनों ही लोग गंगोत्री धाम जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें