फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस को लेकर बजरंग दल और संत समाज में उबाल, सलमान खान से की शो बंद करने की अपील

Thu, 10 Oct 2019 01:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
बजरंग दल ने देहरादून में फूंका सलमान खान का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिग बॉस शो को लेकर संत समाज में उबाल बना हुआ है। वहीं गुरुवार को देहरादून में बजरंग दल के कार्यक्रर्ताओं ने भी सलमान खान का पुतला फूंका और बिग बॉस शो के खिलाफ नारेबाजजी करते हुए शो को बंद करने की मांग की। उधर, हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरिगिरी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस का प्रसारण बंद करने की बात उठाई है। 

विज्ञापन


टीवी शो बिग बॉस के सवाल के जवाब पर नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि बिग बॉस में भारतीय संस्कृति को नष्ट करने जैसी गतिविधियां दिखाई पड़ रही हैं। इस तरह के शो समाज को विघटन की और ले जाते हैं। शो के माध्यम से कलाकार लगातार लड़ाई झगड़ा दिखाकर अन्य परिवारों में भी मतभेद जैसी स्थितियों को पैदा कर रहे हैं। 

उन्होंने फिल्म कलाकार सलमान खान व शो के निर्देशक से अपील की कि शो का प्रसारण बंद होना चाहिए। शो में भारतीय संस्कृति को तोड़ मोड़ कर दिखाना सरासर गलत है। महिला कलाकार लगातार इस शो के माध्यम से अश्लीलता को भी दर्शा रही हैं जिससे अन्य महिलाओं पर भी गलत असर पड़ता है। शो का प्रसारण बंद किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद् में नहीं कोई मतभेद

पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश की सर्वोच्च संस्था है। संतों महंतों के हितों को लेकर परिषद देश भर में काम कर रही है। उनके और हरिगिरी के बीच कोई मतभेद नहीं है। सभी पदाधिकारी एक साथ मिलकर महाकुंभ 2021 को सकुशल संपन्न कराएंगे। 

अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी महाराज ने कहा कि परिषद के पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कुंभ को निर्विघ्न संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के बीच किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। कुछ लोग अखाड़ा परिषद में मतभेद की गलत अफवाहें फैला रहे हैं। जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी अखाड़ों के संत एकजुटता से संतों के हितों में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। उन्होंने भी बिग बॉस शो में अश्लीलता परोसे जाने पर निंदा प्रकट की और कहा कि इस शो का प्रसारण तत्काल बंद किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें