फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा मार्ग पर चलती बोलरो पर गिरे पत्थर, हादसे में दो बालिकाएं घायल

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर मार्ग पर तवाघाट के पास चलती बोलेरो में पत्थर गिरने से दो बालिकाएं चोटिल हो गईं। दोनों घायल बालिकाओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। नेपाल के रापला माल निवासी मदन सिंह ने बताया कि उनके गांव के सात लोग बोलेरो से घर को जा रहे थे।

विज्ञापन


बोलेरे में कुल नौ लोग सवार थे। मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे नजंग-तवाघाट सड़क पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। हादसे में आशना धामी (14) पुत्री बहादुर सिंह और तुलसी धामी पुत्री कल्याण सिंह चोटिल हो गए। अस्पताल के चिकित्सक फुरकान ने बताया कि आशना के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे 10 टांके लगे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

तुलसी के सिर में एक टांका और हाथ में हल्की चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम का कहना है कि पहाड़ियों पर जहां-तहां पत्थर लटके हुए है। इनके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन से लटके बोल्डरों को हटाए जाने की मांग उठाई है।

बताया कि तवाघाट से नजंग के बीच सफर बेहद जोखिम भरा है। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के निर्देश पर एसआई धीरज टम्टा ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें