फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: देहरादून में बड़ा हादसा, कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत और एक घायल

Sat, 08 Apr 2023 08:35 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/विकासनगर/साहिया।

सार

कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया से तीन किलोमीटर पहले एक कार खाई में गिर गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाकर खाई से मृतकों व घायल को बाहर निकाला।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों से भरी एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गाजियाबाद व दिल्ली के पर्यटकों की कार विकासनगर से चकराता जा रही थी। हादसा साहिया से तीन किलोमीटर पहले हुआ। घटना शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे की है। वहीं, पुलिस को सात घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया से तीन किलोमीटर पहले एक कार खाई में गिर गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाकर खाई से मृतकों व घायल को बाहर निकाला।

थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त ऋषभ जैन (27) पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, सूरज कश्यप (27) पुत्र जयपाल निवासी ग्राम दुहाई, गाजियाबाद व लवलीना वर्मा (40) पत्नी निशांत वर्मा निवासी छोटा बाजार शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल व्यक्ति ज्ञानेंद्र सैनी (48) पुत्र नरपत सिंह निवासी मालीवाला, गाजियाबाद है।

ये भी पढ़ें...Haldwani Crime: बरातघर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद दीवार से टांग दिया गया शव

घायल ज्ञानेंद्र सैनी ने बताया कि वह वीकेंड पर घूमने के लिए चकराता आए थे। लेकिन चकराता जाते समय रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे की है। सुबह किसी वाहन चालक के सूचना देने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा घायल को पहले उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया। जहां उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें