वाहन कर्मचारियों के तबादलों का प्रस्ताव मांगा
माध्यमिक शिक्षा विभाग में वाहन चालकों की बहुत कम संख्या होने की वजह अनुरोध के आधार पर 15 प्रतिशत की सीमा में स्थानांतरण न हो पाने की समस्या पर समिति ने ऐसे अपरिहार्य स्थानांतरण का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। आकलन के बाद ही समिति चालकों के लिए स्थानांतरण की सीमा बढ़ाए जाने पर विचार करेगी। इसके लिए अलग प्रस्ताव मांगा गया है।
चिकित्सकीय आधार पर इन कर्मचारियों को भी राहत
तकनीकी शिक्षा में प्राथमिक उपनिदेशक नाथीराम को, रापा के प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव को, रा.पा चंपावत के प्रधानाचार्य एसपी सचान, बेसिक साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा पोखरिया समेत दो अन्य कर्मचारियों को चिकित्सीय आधार पर तबादलों में छूट दी गई।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्थापना दिवस 2023: कोशिशें तमाम...फिर भी 23 साल में पहाड़ नहीं चढ़ पाए विशेषज्ञ डॉक्टर
पद उपलब्ध नहीं कर दी तैनाती, देनी पड़ी राहत
उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. सुनीता नौटियाल रायपुर कॉलेज में पद रिक्त न होने के बावजूद तैनाती दे दी गई। इस पर समिति ने असंतोष व्यक्त किया। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न होने की हिदायत भी दी। साथ ही डॉ. नौटियाल का राजकीय स्नातक महाविद्यालय कोटद्वार में स्थानांतरण करने की सिफारिश की।