बता दें कि, हरिद्वार के ही ऋषिकुल विद्यापीठ में हाल ही में विशालकाय अजगर निकल आया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी।
अजगर को देखते ही बच्चे शोर मचाने लगे। शिक्षक योगेश पांडे बच्चों को शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को अजगर की सूचना दी।
क्षेत्र के रेंजर ने तुरंत अपनी टीम ऋषिकुल भेजी और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने बताया कि अजगर का वजन करीब 30-35 किलो था।