फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL यूजर्स के लिए बड़ी खबर, ऐसा नहीं किया तो कट जाएगा कनेक्शन

Mon, 20 Mar 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
BSNL
अगर आप बीएसएनएल का कनेक्‍शन इस्तेमाल कर रहे हैँ तो यह खबर आपके ल‌िए है। अगर आपने सतर्कता नहीं बरती तो आपका कनेक्‍शन काट द‌िया जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
बिजली
नवंबर माह से बकाया बिल भुगतान न करने पर ऊर्जा निगम ने बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) के बाजार में स्थित मोबाइल टावरों का विद्युत कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
BSNL
यदि बीएसएनएल बकाया भुगतान नहीं करता है, तो जिला महाप्रबंधक ऑफिस का भी कनेक्शन कट सकता है। इसके अलावा मेडिकल कालेज/बेस अस्पताल श्रीकोट और कोतवाली पुलिस को भी बकाया भुगतान का नोटिस दिया गया है। 
 

4 of 7
BSNL
मार्च में बकाया बिल वसूली के लिए ऊर्जा निगम हाथ-पैर मार रहा है। इसी क्रम में निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

5 of 7
bsnl
बृहस्पतिवार को निगम ने बीएसएनएल के पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित ऑफिस और गोला बाजार स्थित मोबाइल फोन टावर का कनेक्शन काट दिया। बीएसएनएल ने ऊर्जा निगम का लगभग 12 लाख रुपये का बिल भुगतान करना है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
money
वहीं राजकीय मेडिकल कालेज/बेस अस्पताल के ऊपर भी 22 लाख रुपये बकाया चल रहा है। संस्थान ने पिछले माह कुल बिल के सापेक्ष सिर्फ एक लाख 47 हजार रुपये जमा कराए थे। जिसके चलते बकाया राशि बढ़ गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Getty
विद्युत वितरण खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि बीएसएनएल को बकाया भुगतान के लिए निर्धारित अवधि से अधिक समय दिया गया है। नवंबर माह से बीएसएनएल ने बिल नहीं भरा है। बिल भुगतान न होने पर इसी माह के भीतर पुलिस और मेडिकल कालेज के कनेक्शन काटे जा जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें