फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: पांच मिनट में दिए पूरे उत्तर!

Mon, 11 Nov 2013 09:40 AM IST
जोगेंद्र सिंह मावी/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में एसएससी की परीक्षा में पकड़े गए मोबाइलों पर आ रही कॉल्स को जब रिसीव किया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पकड़ा गया मोबाइल
पेपर का कोड नंबर बताने पर उधर से पांच मिनट में ही सौ प्रश्नों के उतर दे दिए गए। जिस प्रकार फटाफट उत्तर दिए गए, इससे लगता है गिरोह के हाथ में एसएससी का प्रश्नपत्र हाथ में था। सरस्वती इंटर कॉलेज सेक्टर दो रानीपुर में एक परीक्षार्थी से सुबह साढ़े दस बजे ही मोबाइल पकड़ा गया।

पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट

11 बजे तक इस कॉलेज से तीन परीक्षार्थियों से मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए मोबाइल पर सवा 11 बजे से फोन आने शुरू हुए। तीनों नंबर एसटीडी के थे। इन्हें रिसीव किया गया तो उधर से पेपर का कोड पूछा गया। इधर से पेपर का कोड बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पूछा पेपर कोड
इसके बाद दूसरी ओर से प्रश्नों के उत्तर बताने शुरू कर दिए। करीब पांच मिनट में सौ प्रश्नों के उत्तर बता दिए। इसी तरह अन्य दो मोबाइल नंबरों से भी फोन आए। उन्होंने भी पहले पेपर का कोड पूछा और फिर उत्तर देने शुरू कर दिए। इस बीच उधर से यह भी कहा गया कि एक बार सुन लेना दोबारा कुछ नहीं बोला जाएगा।

पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!

जिस प्रकार प्रश्नों के उत्तर दिए गए उससे मालूम होता है उनके पास पहले से एसएससी के प्रश्न पत्र हाथ में रखा गया था।

नकल करते हुए पकड़े गए आरोपी
- संदीप पुत्र इंद्रप्रकाश सिंह निवासी सुलोधा तहसील झज्जर हरियाणा।
- सनुज पंवार पुत्र मुकेश पंवार निवासी दोघट बागपत यूपी।
- विशाल खत्री पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम कैतवाडा दिल्ली।
- राकेश कुमार पुत्र रामकला निवासी गांव खुराना कैथल हरियाणा।
- नितिन राणा पुत्र जसवीर सिंह निवासी दोलावाला कुतुब बाग दिल्ली।
- प्रवीण पुत्र सतबीर निवासी जुआ थाना मोहाना सोनीपत हरियाणा।
- मोहित पुत्र जयपाल निवासी गांव बरवाला थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें