भांजे की शादी में एक बकरा, बेटी के विवाह में पांच बर्तन
बैठक में निर्णय लिया गया कि भांजे की शादी में मामा पक्ष की ओर से केवल एक बकरा दिया जाएगा। वहीं, लड़की की शादी में पांच बर्तन यानी पंच बन्डियाई देने की परंपरा निर्धारित नियमों के अनुसार निभाई जाएगी। महिलाओं को चांदी के सिक्के देने की परंपरा को लेकर भी नियम तय किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और विवाह समारोहों में सादगी को बढ़ावा मिलेगा।