चंपावत दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने अपने एजेंटों के कमीशन में इजाफा किया है।
दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि दूध के पैकेट में ये बदलाव निजी क्षेत्र के पैकेट वाले दूध से मिल रही प्रतिस्पर्धा के चलते किया है।
निजी कंपनियों के दूध 450 एमएल का था, जिसका दाम डेयरी के 500 एमएल पैकेट से कम था। इसके चलते दुग्ध संघ की बिक्री में करीब 33 प्रतिशत कमी आ गई थी।
पिछले साल अगस्त में आंचल दूध की बिक्री 3700 लीटर से अधिक थी। इस समय करीब 2500 लीटर है।
प्रबंधक मेहता ने बताया कि एजेंटों का कमीशन बढ़ाया गया है। साथ ही 24 पैकेट की बिक्री पर एजेंटों को एक पैकेट फ्री में मिलेगा।
ये स्कीम अगले साल 28 फरवरी तक जारी रहेगी। पुराने दर पर 450 एमएल दूध की कीमत 18.90 रुपये थी। इस हिसाब से देखा जाए तो आंचल ने इस दूध के पैकेट के दाम में करीब एक रुपये का इजाफा किया है।