फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम का 'महा'अलर्ट: शुक्रवार रात से बारिश जारी, स्कूल कराए बंद, बदरीनाथ हाईवे बंद

Sat, 01 Sep 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dehradun rain
विज्ञापन

तीन दिन के जारी किए गए मौसम विभाग के 'महा'अलर्ट के बीच शुक्रवार रात से राजधानी देहरादून में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। यह बारिश शनिवार की सुबह तक होती रही।

विज्ञापन


शनिवार को खतरे को देखते हुए राज्य के अधिकतरों जिलों में शासकीय/गैर शासकीय स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। वहीं बदरीनाथ हाईवे फिर लामबगड़ में बंद हो गया। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे भी बारिश की वजह से मलबा आने से अवरूद्ध हो गया। मलारी हाईवे सलधार के समीप मलबा आने के चलते बंद हो गया है। सीमा पर आवाजाही रुक गई है। बीआरओ मार्ग को खोलने में जुट गया है।

तीन दिन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। एक सितंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके बाद दो व तीन सितंबर को विशेषकर मैदानी जिलों में बारिश से नुकसान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अब एक, दो व तीन सितंबर को प्रदेश के आठ जिलों नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि आगामी तीन-चार दिन तक लगातार बारिश के चलते सतर्क रहें। खासतौर से मैदानी जिलों में भारी बारिश से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। 

आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर देहरादून डीएम एसए मुरुगेशन ने शनिवार को 1 से 12 तक के जिले के सभी शासकीय/गैर शासकीय स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश पर अमल कराने के निर्देश दिए हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना है। 1 एवं 2 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और दून में बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी उप जिलाधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के साथ आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों, थानों, तहसीलों आदि को अपने संसाधनों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में फिर अवरुद्ध

badrinath highway
चमोली में शुक्रवार को रातभर हुई बारिश शनिवार की सुबह 8 बजे थमी। जिससे बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में फिर से अवरुद्ध हो गया। यात्री हाईवे खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट के पास  में सुबह से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही बंद हो गई है। दोनों तरफ कई वाहन फंसे हैं। यात्रियों को ओजरी-कुनसाला होकर निकाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन की गैर मौजदूगी में इस खतरनाकर पैदल रास्ते से आवाजाही हो रही है।

वहीं बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को भी लामबगड़ में करीब चार घंटे तक अवरुद्ध रहा था। सुबह छह बजे चट्टान से मलबा आ जाने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। करीब दस बजे हाईवे खुलने पर 432 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और 325 तीर्थयात्री धाम में दर्शन के बाद अपने गंतव्य को लौटे।

शुक्रवार को सुुबह छह बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम के यात्रा वाहन लामबगड़ में पहुंचे, तभी हाईवे पर मलबा आ जाने से गोविंदघाट पुलिस की ओर से वाहनों को रोक लिया गया। सुबह साढ़े छह बजे से मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी मशीन से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू हुआ। लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में कार्य करना भी खतरनाक बना हुआ है। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। तब यात्रा वाहनों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, जो दोपहर बारह बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें