II
चिड़ियाघर प्रशासन बाघों के डिस्प्ले की तैयारियों में जुटा
I
I
I
Iदून चिड़ियाघर के बाड़ों में रखे गए दो बाघों (भोला व राजा) का अब पर्यटक दीदार कर सकेंगे। अभी तक इनके डिस्प्ले की अनुमति नहीं मिलने के कारण इन्हें परदे के पीछे रखा गया था। चिड़ियाघर में लाए जाने के नौ महीनों बाद सेंट्रल जू अथॉरिटी ने बाघों के डिस्प्ले की अनुमति दे दी है। चिड़ियाघर प्रशासन बाघों के डिस्प्ले की तैयारियों में जुटा है।
I
I
I
Iगौरतलब हो कि भोला व राजा को ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर से दून चिड़ियाघर में 26 फरवरी 2024 को लाया गया था। यहां इन्हें डी2 व डी5 नाम दिया गया। दोनों बाघों को सैलानियों के दीदार के लिए दून चिड़ियाघर लाया गया था, लेकिन सेंट्रल जू अथारिटी से अनुमति नहीं मिलने के कारण दोनों को आम लोगों की पहुंच से दूर रखा गया था। देहरादून चिड़ियाघर में प्रस्तावित सफारी ट्रैक पर सबसे अंत में बाघों का बाड़ा बनाया गया है, जहां इन दोनों को रखा गया है। यह बाड़ा चिड़ियाघर से करीब 600 मीटर दूर हैं। चिड़ियाघर के रेंज ऑफिसर विनोद लिंगवाल ने बताया कि भोला आपसी संघर्ष में घायल होने के बाद रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था, वहां से उसे दून चिड़ियाघर में भेजा गया। भोला की उम्र करीब 5 साल व राजा की उम्र तीन साल है।I