फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक की मौत से भीम आर्मी में उबाल, चंद्रशेखर ने ट्वीट कर दी चेतावनी

Wed, 08 May 2019 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कैंपटी थाना क्षेत्र के श्रीकोट गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंपटी थानाध्यक्ष का घेराव किया।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तम सिंह जिमीवाल ने बताया कि फरार चल रहे दो लोगों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई है, जो अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
 

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि भीम आर्मी की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंच गई है। अभी तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि जल्दी सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करो वरना आंदाेलन किया जाएगा।

विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट (कोट) गांव में 26 अप्रैल को एक विवाह समारोह में बसाण गांव निवासी अनुसूचित जाति के जितेंद्र दास के साथ मारपीट की गई थी। घटना के कुछ दिन बाद घायल युवक ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

युवक की मौत के बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो लोग पकड़ से बाहर है, उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। मारपीट में घायल युवक की मौत होने के बाद कई संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं। बुधवार को भीम आर्मी के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कैंपटी थाने का घेराव किया।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे सरकार 
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना होने के बावजूद सीएम पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और कुछ लोग मामला रफा-दफा करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष मुन्नी लाल, दीपक सेठ, अमरेश कपिल, सोनू लाठी, संजय कीर्ति, ललित कुमार, पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें