फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा 2019 चुनाव में देंगे करारा जवाब

Mon, 11 Jun 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Yashwant Ambedkar
विज्ञापन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र भीमराव यशवंत आंबेडकर ने केंद्र सरकार पर अनुसूचित जाति-जनजाति की अनदेखी का आरोप लगाया है। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से राज्य में एससी-एसटी एक्ट की स्थिति पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे यशवंत आंबेडकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल कर सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम के टाउन हाल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी अभी तक एससी-एसटी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पिछली सरकारों ती तरह वर्तमान की केंद्र सरकार ने भी हमारे समाज की अनदेखी की है। इसका खामियाजा उसे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। यशवंत आंबेडकर ने कहा कि धरना प्रदर्शन और आंदोलन के जरिये सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई जाएगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डीआर बराकोटी और प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया ने भी विचार रखे। उन्होंने समुदाय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान चंद्र सिंह, कांता प्रसाद, सीमा जौनसारी, रमिंद्री मंद्रवाल, रघुनाथ लाल आर्य, डॉ. एस फारूख, जयपाल सिंह, शंभू कुमार, जितेंद्र सिंह, मदन कुमार शिल्पकार, सोहन लाल, भारत भूषण शाह, नीरज कुमार, अनिल, अजय कुमार, राकेश कुमार, मेघराज सिंह, दीपक कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


वृक्ष मित्र ने यशवंत आंबेडकर को दिया पौधा
देहरादून पहुंचने पर वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र ने डॉ. आंबेडकर के पौत्र एवं भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमराव यशवंत आंबेडकर को पौधा भेंट किया। डॉ. चंद्र ने बताया कि वह वर्ष 1998 से लोगों को पौधे भेंट करने का काम कर रहे हैं। अब तक कई राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत 730 लोगों को पौधा भेंट कर चुके  हैं। वह पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के कई कार्यक्रम भी आयोजित कर चुके हैं। डॉ. त्रिलोक चंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, टिहरी गढ़वाल में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें