फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
bheem lal arya
विज्ञापन
घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य को जमानत शर्तों के उल्लंघन के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


भीमलाल ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की चंद्रमणी राय की अदालत में वारंट निरस्ती प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। अदालत ने इसे खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। 

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य सहित 11 लोगों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार न्यायालय में उपस्थित होने से बचते रहे

court
मामले में भीमलाल और अन्य आरोपियों ने न्यायालय से जमानत करवा ली थी, लेकिन भीमलाल आर्य एक वर्ष सात माह से लगातार न्यायालय में उपस्थित होने से बचते रहे।

ऐसे में न्यायालय की ओर से भीमलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। शनिवार को भीमलाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वारंट निरस्ती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय ने इस पर सुनवाई करते हुए प्रार्थनापत्र खारिज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

अदालत के आदेश पर पुलिस ने निवर्तमान विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भीमलाल ने अभी कोर्ट में अपना जमानत प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया है। अभियोजन की ओर से अधिवक्ता मंजीत सजवाण ने पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें