फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अच्छी खबर...उत्तराखंड में मिलने शुरू हुए वाहनों के भारत सीरीज के नंबर, ये होगा फायदा

Mon, 27 Feb 2023 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

भारत सीरीज नंबर की सुविधा कई राज्यों में पहली ही शुरू हो गई है। इस सीरीज में वाहन संख्या जारी होने पर वाहन के ऊपर स्टेट कोड नहीं बल्कि बीएच यानी भारत का कोड होगा।
विज्ञापन
कार ड्राइविंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भी अब बीएच यानी भारत सीरीज का नंबर मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। इसको लेकर टेस्टिंग की गई थी जो सफल हुई है। अब वाहन स्वामी जरूरी अर्हताएं उपलब्ध करवाकर नंबर ले सकेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand: तीनों ऊर्जा निगमों में कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने तक रोक, सरकार ने लगाया एस्मा

भारत सीरीज नंबर की सुविधा कई राज्यों में पहली ही शुरू हो गई है। इस सीरीज में वाहन संख्या जारी होने पर वाहन के ऊपर स्टेट कोड नहीं बल्कि बीएच यानी भारत का कोड होगा। इस सीरीज का फायदा यह है कि जो लोग काम की वजह से दूसरे राज्यों में रहते हैं, उनको इस सीरीज का नंबर लेने के बाद अलग-अलग राज्यों में रहने पर वहां लोकल आरटीओ से नया नंबर नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे समय और धन दोनों की ही बचत होगी। उत्तराखंड में इसको लेकर पिछले करीब एक माह से टेस्टिंग की जा रही थी। टेस्टिंग सफल होने के बाद अब बीएच सीरीज का नंबर आवंटन करने की सुविधा शुरू हो गई है।

विज्ञापन

डीलर के पास देने होंगे कागजात

बीएच सीरीज का नंबर लेने के लिए वाहन स्वामी को संबंधित डीलर के पास जरूरी कागज देने होंगे। इसमें मुख्य रूप से उसे यह साबित करना होगा कि वह जिस विभाग में काम करता है उसके कार्यालय अन्य राज्यों में भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें