फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवानपुर उप-चुनावः बसपा के कैडर वोट पर BJP की निगाह

Wed, 01 Apr 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 11 अप्रैल को होने वाले उत्तराखंड के भगवानपुर उप-चुनाव को लेकर भाजपा झोकेंगी ताकत। फिलहाल भाजपा के रणनीतिकारों की नजर बसपा केकैडर वोट पर टिकी है।
विज्ञापन


क्योंकि बसपा इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। इसके लिए कुछ बड़े चेहरों को भी आगे किया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार में डेरा डाल लिया है। प्रदेश के नेताओं की पूरी टीम रुड़की में कैंप किए हुए हैं।

भगवानपुर उप-चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता जा रहा है। सुरेंद्र राकेश के निधन से उपजी सहानुभूति से बंधे वोटर तो कांग्रेस को जाएंगे, लेकिन बसपा का कैडर वोट किसे पड़ेगा, इस पर सभी की नजर है। क्योंकि इस चुनाव में बसपा चुनाव मैदान में नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बसपा के प्रत्याशी की गैर मौजूदगी में मायावती समर्थकों का क्या रुख रहता है। इसके लिए पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को भी भगवानपुर चुनावी कार्यक्रम में लाने की तैयारी है। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते पार्टी कुछ बड़े दलित चेहरों को भी चुनाव में ला सकती है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हरिद्वार में डेरा डाल लिया है। निशंक ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। कांग्रेस को जनता सबक सिखाना चाहती है, इसलिए नतीजे चौकाने वाले होंगे।

भगवानपुर सीट पर भाजपा की जीत तय है। जनता में राज्य सरकार के प्रति गुस्सा है और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। मास्टर सत्यपाल के समर्थक भी निराश है और वे सब कांग्रेस को वोट नहीं करेंगे। कई और बड़े कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा केसंपर्क में आ चुकेहै। सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद यह तय हो गया है कि बसपा कोटे से कोई मंत्री नहीं बनेगा। इसलिए बसपा का कैडर वोट भी भाजपा के साथ है।
विज्ञापन

- मदन कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें