उत्तराखंड की भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर बीजेपी को धूल चटा दी है। बुधवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी ममता राकेश ने 36909 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
फाइल रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहाः
ममता राकेश - कांग्रेस - 59205
राजपाल सिंह - बीजेपी - 22296
नोटा - 501
बुधवार सुबह आठ बजे से जिलाधिकारी कार्यालय में भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्यूष सिंह ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। दोनों ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। इनके अलावा किसी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल एवं एसपी सिटी एसएस पंवार ने भी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का सीओ कुलदीप असवाल ने जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।