फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से भी बड़ी है इस भाजपा सांसद की 'कैबिनेट'

Fri, 07 Nov 2014 12:26 AM IST
निशांत खनी/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट विस्तार में भले ही कंजूसी बरत रहे हों लेकिन सांसद भगत सिंह कोश्यारी अपनी कैबिनेट (सांसद प्रतिनिधि) में हर हफ्ते एक नया कार्यकर्ता जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में कोश्यारी ने दिल खोलकर सांसद प्रतिनिधि बना रहे हैं। संसदीय क्षेत्र में अब तक 60 से अधिक सांसद प्रतिनिधि नामित हो चुके हैं।

भगत दा इतने सांसद प्रतिनिधि मनोनीत कर हो चुके हैं कि उनके नाम एवं पते पार्टी के नेता तक भूल गए हैं। थोक के भाव सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने से जनता की समस्याएं भले ही सांसद महोदय तक नहीं पहुंच पा रही हों, लेकिन प्रतिनिधि महोदय कमीज के कॉलर खड़े कर सरकारी दफ्तरों में जाकर रौब जरूर गांठ लेते हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस के किले को ढहाया है। कोश्यारी की टिकट की दावेदारी को लेकर पार्टी में काफी घमासान मचा था। भगत दा की वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने असंतुष्टों को दरकिनार कर टिकट दिया। वह उम्मीदों पर खरा उतरे और रिकार्ड वोटों से जीते।
विज्ञापन

टीम मजबूत करने में जुटे हैं कोश्यारी

सांसद बनने के बाद भगत दा ने अपने दूत (सांसद प्रतिनिधि) नामित करने शुरू कर दिए। भगत दा ने हर विभाग और प्रकोष्ठ में अपने प्रतिनिधि नामित कर दिए हैं। यह सिलसिला अभी जारी है। थाने, चौकियों और प्रशासनिक दफ्तरों में प्रतिनिधि मनोनीत करने बाकी रह गएa हैं।

सांसद प्रतिनिधि मनोनीत करने के दो फायदे हैं। इनमें पहला भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर अपनी टीम मजबूत करना है, जबकि दूसरा इन्हीं प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू होना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भगत दा संसदीय क्षेत्र में 60 से अधिक प्रतिनिधि मनोनीत कर चुके हैं। प्रतिनिधियों के नाम एवं पतों की जानकारी जब पार्टी नेताओं और भगत दा के निजी सचिव से मांगी गई तो उनके पास लिस्ट ही नहीं मिली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कैबिनेट प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट से कहीं बड़ी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें