फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तराखंड के साथ यूपीए सरकार ने किया धोखा'

Mon, 21 Apr 2014 02:08 AM IST
अमर उजाला, लखनऊ, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत का वर्तमान नेतृत्व कमजोर होने के कारण हम दिन प्रतिदिन पिछड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाता है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाथ पे हाथ रखकर केवल बयान जारी करते हैं।

भगत सिंह कोश्यारी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज रविवार को राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ आए थे।

भाजपा नहीं करती धर्म-जाति की राजनीति

उन्होंने यह भी कहा कि देश बयानों से नहीं बल्कि इरादों से चलता है। इरादे मजबूत हों तो कोई भी भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।

यूपीए-2 की सरकार ने देश को महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटाले, आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया। इस सरकार ने 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये के कई घोटाले कर एक कीर्तिमान बनाया है। भाजपा धर्म जाति की राजनीति नहीं करती है।

सभी को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण करना हमारा एजेंडा है। चीन यदि नंबर एक हो सकता है तो भारत क्यों नहीं।
विज्ञापन

सतपाल महाराज ने खोली यूपीए की पोल

उधर सतपाल महाराज ने कहा कि यूपीए सरकार ने उत्तराखंड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा न घोषित कर देश के साथ धोखा किया है। केवल मुआवजा देकर कांग्रेस सरकार ने खानापूर्ति का काम किया है। वर्तमान समय में देश आतंकवाद व भ्रष्टाचार जैसे कई समस्याओं से जूझ रहा है।

इन सबका एक ही समाधान है कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बने। वोट देकर देश का निर्माण करने की आवश्यकता है। देश मजबूत होगा तो हम सब भी मजबूत होंगे।

इस यूपीए सरकार से जनता मुक्ति चाहती है और आशा भरी नजरों से नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें