कोल गांव में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक संतोष कुमार को सम्मानित करते विधायक मुन्ना सि?
- फोटो : VIKAS NAGAR
बिन्हार क्षेत्र के दुर्गम गांव कोल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान कलम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू शामिल हुए।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि बिन्हार क्षेत्र में बीते तीन साल में कई विकास कार्य शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मटोगी से भद्रराज तक ट्रैकिंग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में बिजली, पानी और शिक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पर क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राथमिक विद्यालय मदर्सू में तैनात शिक्षक संतोष कुमार और प्राथमिक विद्यालय कोल में तैनात शिक्षक अमन उपाध्याय को स्मृति चिन्ह और शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया।
इस मौके पर मनोज तोमर, गोविंद सिंह, डीएस पुंडीर, बलवंत तोमर, मनजीत सिंह, सुनील कुमार, चरण सिंह, दीपक तोमर, रवि ग्रोवर आदि शामिल रहे।