फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी की पूजा को उमड़ा बंगाली समाज

विज्ञापन
आराघर स्थित मॉर्डन कॉलोनी दुर्गा मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। नवरात्र के पांचवें दिन मां कात्यायनी का पूजन किया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों सहित दुर्गाबाड़ियों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। उत्तरायण काली बाड़ी पूजा समिति आराघर और बिंदाल पुल दुर्गाबाड़ी में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर ‘सिंदूरा खेला’ के आयोजन के साथ ही मां को विदाई दी जाएगी। आयोजन में वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले ही शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन

शहर की ओर से आराघर मॉडल कॉलोनी में सोमवार को श्री दुर्गा पूजा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। शाम को 6.30 बजे से दुर्गाबाड़ियों में पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। उत्तरायण कालीबाड़ी एंड कल्चर आर्गेनाइजेशन के सचिव हिमांशु चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन यह उत्सव मनाया जाएगा। दशहरा पर ‘सिंदूर खेला’ के साथ को विदाई दी जाएगी। इस मौके पर अधीर मुखर्जी, पीबी घोष, मौसमी घोस, अपराजिता दत्ता, शिवानी दत्ता, कल्याणी चक्रवर्ती सहित बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं बिंदाल चौकी स्थित दुर्गाबाड़ी में भी सुबह माता की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के सचिव रमेश सिंह मोदक ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया, लेकिन हमारी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को मंगलवार से फेसबुक पर साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन भंडारा दुर्गा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा था, लेकिन इस बार केवल एक ही दिन भंडारा आयोजित होगा। इसमें भी मिट्टी के बर्तन में प्रसाद लोगों को दिया जाएगा। इस मौके पर शांतनु मुखर्जी, सुभ्रतो सेन शर्मा, मनीष मल्लिक आदि मौजूद रहे। कालिंदी एनक्लेव शोभा पैलेस कांवली में दून घाटी मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से दुर्गा महोत्सव मनाया गया। मंगलवार को महासप्तमी पूजा होगी। महोत्सव में सूर्यकांत धस्माना, धर्म शंकर, प्रदीप सिंह, सर्वश्री त्यागी, अनंत आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें